हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव 28 टोला के पास एक ट्रक पलटने से अफरातफरी मच गई। बताया गया कि हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क एनएच 122बी पर नयागांव 28 टोला के निकट हाजीपुर की ओर से भराई के लिए मिट्टी लेकर आई एक ट्रक अचानक पलट गया। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना में चालक बाल बाल बच गया। बताया गया कि बाढ़ का पानी सड़क पर फैला है। जिससे आस पास की मिट्टी ढीली हो गई है। सड़क के किनारे बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिसको देखते हुए सड़क किनारे मिट्टी डालने का कार्य कराया जा रहा था। इसी भराई के लिए मिट्टी लेकर पहुंचा ट्रक जब मिट्टी उतार रहा था इसी दौरान अचानक ट्रक एक ओर धंसते हुए पलट गया। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...