हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहिवार बुजुर्ग में मिट्टी भरने से मना करने पर हुई मारपीट की घटना में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी स्व. विशुनदेव राय के पत्नी कुशमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके हिस्से कि जमीन में भोला राय, अरुण राय उर्फ झगरु राय ने मिट्टी भराई का कार्य कर रहे थे, जिसका मेरे परिवार के लोगों ने विरोध किया। विरोध करने के बाद भोला राटा, अरुण राय उर्फ झगरू राय, रूप्णा देवी, रविना कुमारी, देवन राय, विक्रम कुमार के अलावा एक दो अज्ञात हरवे हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर गाली देने लगे, विरोध किया गया, लेकिन सभी नहीं माने और मेरे घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...