Hajipur News: मारपीट कर सोने का चेन छीनने का आरोप
हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव में तार का पेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट कर सोने का चेन छीन लेने का मामला भगवानपुर में दर्ज कराया गया है। गांव के ही बीरेन्द्र कुमार शाही द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा है की मेरे निजी जमीन में तार का पेड़ है,जिसे गांव के ही राम कुमार शाही उर्फ टुन्ना, टुनटुन पांडे, जगलाल साह जबरन मेरे जमीन में लगे तार का पेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और गर्दन से करीब तीन लाख रुपए का सोने का चेन छीन लिया। -राजेश मिश्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.