हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: मारपीट के मामले में बरांटी थाने में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई। बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीबी वार्ड नंबर-13 निवासी शंकर सिंह की पत्नी श्याम सुंदर देवी ने बरांटी थाने में आवेदन देकर दो लोगों के विरुद्ध गाली गलौज करने व मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण दिए गए आवेदन में बताया श्याम सुंदर देवी ने बताया कि बीते 21 जुलाई को सुबह 9 बजे घर के बगल में महीपत सिंह के खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रही थी। इसी दौरान पैर फिसल गया और मैं गिर गई। जिससे खेत के आड़ी के सटे नंदलाल सिंह के खेत में लगे धान का बिचड़ा मेरे पैर से दब गया। जिस पर नंदलाल सिंह व उसकी पत्नी सुशीला देवी मेरे साथ गाली गलौज करने लगे।

हमला और घायल होना मना करने पर नंदलाल सिंह ने बुरी नीयत से मुझे खेत में पटक दिया और...