Hajipur News: मामूली विवाद में एक ही परिवार के आठ लोग घायल
हाजीपुर, नवम्बर 14 -- Hajipur News: हाजीपुर,संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के नीरपुर पतार गांव में किराना दुकान पर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। करीब 20 लोगों ने एक परिवार के 8 लोगों को लाठी-रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायलों में अनीता देवी, गीता देवी, अशोक पासवान, राजकुमार, सनोज पासवान, विश्वनाथ पासवान, अनीशा कुमारी सहित 8 लोग शामिल हैं। सभी को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। घायल राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह अजीत ठाकुर उसकी दुकान पर सामान लेने आया था। तभी पंकज पासवान आकर अजीत से मारपीट करने लगा। पिता ने विरोध किया तो पंकज पिता से ही मारपीट करने लगा। शोर सुनकर घर के लोग पहुंचे तो सरवन पासवान रॉड लेकर आ गया। देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.