हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के एक गांव से मां-बेटे को अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अपहृत महिला के परिजन द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि अपहृत महिला का पति चेन्नई में रहकर काम करता है। वहीं नौ वर्षीय पुत्र मयंक राज के साथ महिला घर पर रहती थी। इसी क्रम में थाने के ही सोंधो मुबारक गांव निवासी अजीत कुमार का आना-जाना महिला के घर पर होने लगा। इसी दौरान अजीत ने उक्त महिला एवं उसके पुत्र का अपहरण कर ले गया। पूछताछ करने पर आरोपी के पिता विशनदेव राम गाली देते हुए बोला कि मेरा पुत्र तुम्हारे बहन का अपहरण करके ले गया है। ज्यादा बोलोगे तो अनुसूचित जाति प्रताड़ना का केस करके जेल भेजवा देंगे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला एवं उसके पुत्र की बरामदगी के लिये ...