Hajipur News: मां दुर्गा के जयकारे के बीच नेत्र संस्कार पूजन के साथ खुला पट
हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- हाजीपुर में दुर्गा पूजा और पट खुलने का उत्सव Hajipur News: हाजीपुर। संवाद सूत्र शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रों के बीच मां दुर्गा का नेत्र संस्कार पूजन हुआ और इसी के साथ पट खोल दिया गया। नेत्र पूजन के दौरान शंख, घंटा-घड़ियाल, वैदिक मंत्रोच्चार और आतिशबाजी से पूरा शहर देवीमय हो गया। पट खुलते ही दशहरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा पंडालों का भव्य रूप और माता रानी के दिव्य दर्शन से श्रद्धालु अविभूत दिखे। शनिवार को दिनभर मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। आचार्य डॉ. राजीव नयन झा ने बताया कि मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली और ग्रह बाधाओं को दूर करने वाली हैं। मान्यता है कि इन्हें गुड़ का भोग लगाने से शोक-संताप से मुक्ति मिलती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.