Hajipur News: महुआ में 12 जुलाई को होने वाले ब्राह्मण महासभा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
हाजीपुर, जुलाई 8 -- Hajipur News: ब्राह्मण महासभा का महासम्मेलन 12 जुलाई को महुआ के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर होगा। इसकी तैयारी पुरजोर तरीके से चल रही है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर महासभा से जुड़े सदस्यों ने बुधवार को क्षेत्र में घूमकर समाज के लोगों को महासभा में आने का न्योता दिया। बताया गया कि 12 जुलाई रविवार को अनुमंडल स्तरीय ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन होगा। जिसमें विभिन्न जगहों से गिने चुने समाज के लोग शामिल होंगे। महासभा सम्मेलन की सफलता को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें नंद किशोर झा को संयोजक, बैद्यनाथ मिश्रा को अध्यक्ष,अभय मिश्रा को कोषाध्यक्ष,अभिषेक मिश्रा उर्फ बंसी मिश्रा को व्यवस्थापक, अभिषेक उपाध्याय को प्रचार प्रसार का भार सौंपा गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर महुआ में चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.