हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: बंद चिमनी भट्ठे पर मुंशी का काम कर रहे एक वृद्ध का शव भट्ठे पर पाया गया। यह खबर रविवार की दोपहर उसे समय आग की तरह फैली। जब मृतक का पोता उसे देखने गया। यह घटना महुआ थाना के लक्ष्मीनारायणपुर स्थित एक बंद चिमनी भट्ठे की है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के ही वार्ड संख्या 6 मानपुर निवासी 75 वर्षीय शीतल पासवान चिमनी पर करीब डेढ दशक से मुंशी का काम किया करते थे। इस दौरान चिमनी 4 वर्ष पूर्व बंद हो गई। बावजूद वे वहां देखभाल के लिए रहते थे और रात को वही सोया करते थे। बताया गया कि उनका चिमनी पर ही रहना सहना होता था।

घटना की खोजबीन रविवार की दोपहर में उनका पोता अंकित कुमार उन्हें खाना खाने के लिए खोजने निकला। आसपास में देखा जहां वह नहीं मिले। फिर वह चिमनी भट्टे पर पहुंचा जहां सोए दादा को मच्छरदान...