हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। खेल हमें नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ एकाग्रता सक्रियता के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है। उन्होंने कहा कि जो खेलेगा वह जीतेगा। यहां पर बच्चों के बीच खेल का कार्यक्रम भी कराया गया। जिसमें कैरम बोर्ड, लूडो और रस्सी कूद में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। यह भी पढ़ें- आजाद उच्च विद्यालय में मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी, शकुंतला सिन्हा, सुमन लता...