Hajipur News: महुआ में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की हुई जांच
हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार महुआ के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसको लेकर अवैध रूप से केंद्र चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा। जांच को लेकर कई संचालकों ने अपने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर शटर गिराए रखा। यहां पर अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के निर्देशन में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अभिषेक कुमार के द्वारा विभिन्न अल्ट्रासाउंड केद्रों की जांच की गई।
जांच के परिणाम जिसको लेकर बगैर डॉक्टर और मानक के विरुद्ध केंद्र चलाने वालों में हड़कंप रहा। पीएचसी प्रभारी के द्वारा बुधवार को बताया गया कि महुआ के आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई। जिसमें कुछ पर अनियमितताएं पाई गई है। उन्होंने बताया कि जांच अभियान को लेकर कई केंद्र बंद भी पाए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.