हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: स्थानीय पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम साप्ताहिक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर स्थानीय लोगों के अलावा कई गावों कके श्रद्धालुओं ने भी इस भक्ति कार्यक्रम में भाग लिया। जिसको लेकर यहां लोगों में भक्ति भावना सर चढ़कर बोली। मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। वही उनकी आरती भी उतारी। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की स्थापित प्रतिमा की भी पूजा अर्चना की गई। जिसको लेकर यहां भक्ति का वातावरण कायम रहा। इस भक्ति कार्यक्रम में राजकमल जायसवाल,निक्की, अभय गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रो अरुण, मुकेश ठाकुर, अंजली, गीता, सीमा, शंकर पटवा, दीपूदत्त चौधरी, डॉ प्रमोद कुशवाहा, सुरेश, मोनी, कंचन, ...