हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Hajipur News: एमएलसी चुनाव को लेकर महुआ के प्रखंड कार्यालय पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मतदान के पूर्व संध्या पर गुरुवार को मतदान केन्द्र के पास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां स्नातक चुनाव को लेकर दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन के लिए एक मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव में शांति व्यवस्था को देखते हुए मतदान केंद्र के पास धारा 144 लागू कर दी गई। शुक्रवार को यहां शांति व्यवस्था के बीच चुनाव कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ वर्णवाल ने बताया कि यहां दो मतदान केंद्र पर करीब साढे 27 सौ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए छौड़ाही में दो बूथ तैयार वहीं शिक्षक निर्वाच...