Hajipur News: महुआ के अक्षयवट कॉलेज में शासी निकाय के चुनाव संपन्न
हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: अक्षयवट कॉलेज महुआ में रविवार को शासी निकाय का चुनाव बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के निर्देश पर कराया गया। जिसमें शिक्षक प्रतिनिधि के लिए प्रो.दशरथ प्रसाद राय 06 मत से निर्वाचित किए गए। बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से नामित प्रतिनिधि डॉ शशि भूषण कुमार और कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह चुनाव पदाधिकारी डॉ पहवारी लाल यादव के देखरेख में चुनाव कराया गया। जिसमें गणित विभाग के प्रो.दशरथ प्रसाद राय और हिंदी विभाग के प्रो.राज किशोर ठाकुर ने शिक्षक प्रतिनिधि के लिए नामांकन दाखिल किए। नियम अनुकूल आवेदन की जांच और वापसी की प्रक्रिया की गई। इस दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव कराया गया। जिसमें प्रो दशरथ प्रसाद राय को 16 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रो राज किशोर ठाकुर को 10 मत से संतोष करना पड़ा। इस तरह प्रो दशरथ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.