हाजीपुर, अगस्त 9 -- Hajipur News: महिसौर थाना के हर प्रसाद पंचायत के पोरार गांव में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर प्रसाद पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित पोरार निवासी राम स्वार्थ राय उम्र करीब 65 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि राम स्वार्थ राय रविवार को अपने घर में लगे बिजली पंखा को ठीक कर रहे थे। उसी दौरान किसी कारणवश उन्हें करंट लग गई। जिससे वह गंभीर झुलस गए।

घटना के परिणाम उनके स्वजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु जंदाहा सरकारी अस्पताल लाया गया। लेकिन स्वजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं थे। जिसके कारण प्रतीक्षा करने के बावजूद किसी डॉक्टर को उपस्थित नहीं होने पर गंभीर जख्मी को हाजीपुर स्थित किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी...