Hajipur News: महिला का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, सितम्बर 7 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। जबकि मृतका के मायके वालों ने मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी सकलदेव राय के पुत्र कुंदन कुमार की 29 वर्षीय पत्नी 29 मिठ्ठू देवी थी। घटना को लेकर मृतक की मां समस्तीपुर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर सरारी निवासी शमभी राय की पत्नी अनिता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.