Hajipur News: महिला एवं उसके परिजनों से मारपीट व लूटपाट किया
हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के कजरी खुर्द गांव में एक महिला एवं उसके परिजनों को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने एवं लूटपाट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कजरी खुर्द निवासी फूलवंती देवी ने अपने पड़ोसी अरुण सिंह,रोशन कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनके दरवाजे पर नल जल योजना का सरकारी नल लगा हुआ है। जिसका पानी सड़क पर चला गया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन्हें एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं मारपीट के क्रम में आरोपियों द्वारा उनके गर्दन से सोने का मंगलसूत्र एवं लॉकेट तोड़कर ले लिए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि आरोपी पहले भी दो-तीन बार मारपीट कर चुके हैं। बताया गया कि उनके पति बाहर रहते हैं तथा वह अपने बच्चों एवं सास के साथ अकेले घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.