हाजीपुर, अक्टूबर 21 -- हाजीपुर में महाभंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Hajipur News: हाजीपुर। संवाद सूत्र शहर के विभिन्न पूजा पंडालों की ओर आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के रामबालक चौक और नवीन सिनेमा के बीच लीला मेमोरियल हॉस्पिटल के पास सोमवार शाम स्माईल इंडिया फाउंडेशन (रक्तवीर परिवार) एवं वैशाली साइंटिफिक एंड कंपनी के ओनर सुमित जायसवाल की ओर से आयोजित इस महाभंडारे में लगभग 10 हजार माता रानी के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6 बजे से शुरू हुए भंडारे में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। जय माता दी के जयघोष के बीच पूड़ी, सब्जी, पूड़ी और बुनिया का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल को फूल-मालाओं और माता दुर्गा के बैनर से सजाया गया था। सुमित जायसवाल ने बताया भंडारे का उद्देश्य माता रानी की कृपा से सभी भक्तों की...