हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: महनार रोड रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह पटना से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से कथित तौर पर चेन छिनतई की घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद कांवड़ियों ने एक संदिग्ध युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।

घटना का विवरण घटनाक्रम के कारण स्टेशन के आसपास कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया जाता है कि संदिग्ध युवक को पकड़ने के बाद उसे स्टेशन के बाहर स्थित वाहन स्टैंड तक लाया गया,जहां कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिस महिला यात्री से चेन छीने जाने की बात सामने आई,उसके परिजन पकड़े गए युवक को अपने साथ लेकर शाहपुर की ओर चले गए।

पुलिस कार्रवाई हालांकि, युवक की पहचान और उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वायर...