Hajipur News: महनार सीएचसी में 11 लाभुकों को बांटे गए चश्मे
हाजीपुर, अगस्त 16 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महनार में दलित-महादलित कैंप के तहत आयोजित आंख जांच कार्यक्रम में 11 लाभुकों के बीच चश्मे का वितरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. पूनम सिन्हा ने लाभुकों को चश्मा प्रदान करते हुए कहा कि गरीब और असहाय लोगों को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को चश्मा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खुशी हो रही है। इससे लाभुकों को रोजमर्रा के कामकाज में काफी सहूलियत मिलेगी। चश्मा प्राप्त करने वालों में सुचिता कुमारी, शिवचंद्र पासवान, बलदेव पासवान, राजबल्लभ पासवान, किशुन पासवान, सुनील कुमार राम, भगवान पासवान, सुरेश कुमार, बालेश्वर पासवान, शारदा देवी और सरस्वती देवी शामिल हैं। इस दौरान डॉ. फैज, डॉ. प्रियरंजन कुमार, नेत्र सहायक कुमारी श्वेता सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.