Hajipur News: महनार-सलहा पथ पर दो बाइकों की भिड़ंत,चार घायल
हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा नया टोला स्थित पगला चौक के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया गया कि तीन घायल महिंदवाड़ा जावज गांव के निवासी हैं,जो बाइक से महनार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चमरहरा अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र की ओर से महनार-सलहा मुख्य पथ पर आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार के भर्ती पंजी के अनुसार घायलों में राजकिशोर कुमार (16),राजन कुमार (16) और आशीष कुमार (16) शामिल हैं। चौथे घायल युवक की पहचान की जानकारी उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.