हाजीपुर, सितम्बर 7 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा हाट में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 62 पीस स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के देसराजपुर गांव निवासी कुणाल कुमार,पिता सुनील सिंह के रूप में हुई है। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि खरजम्मा हाट में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की छोटी डिब्बी में रखे 62 पीस स्मैक बरामद किए गए। इसके अलावा युवक के पास से 17,243 रुपये नकद, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद स्मैक को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्र...