Hajipur News: महनार में 35 डिब्बा कोरेक्स के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Hajipur News: नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महनार अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक,वैशाली के निर्देशन और महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब्दुल्लाह चौक ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 डिब्बा कोरेक्स के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल्लाह चौक ओपी क्षेत्र के हरगोविंदपुर निवासी चौश्वर राय के पुत्र संतोष कुमार राय के रूप में हुई है। अब्दुल्लाह चौक ओपी अध्यक्ष प्रफुल यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.