Hajipur News: महनार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हाजीपुर, अगस्त 11 -- Hajipur News: महनार । सं.सू. हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने रंगोली एवं पेंटिंग बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के एचएम कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक रंगोली एवं पेंटिंग बनाकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज तथा देशभक्ति से जुड़े विभिन्न संदेशों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.