Hajipur News: महनार में हथियारबंद लूट कांड की जांच में लापरवाही,अधिकारी का वेतन बंद
हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: महनार थाना कांड संख्या 442/25 के अनुसंधान में बरती गई लापरवाही पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-12) ने सख्त कार्रवाई की है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि वर्तमान अनुसंधानकर्ता द्वारा निर्धारित समय पर केस डायरी प्रस्तुत नहीं की गई,जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसे गंभीर मानते हुए अदालत ने संबंधित जांच अधिकारी का वेतन बंद करने का आदेश दिया।
लूट की घटना - दंपति से हथियार के बल पर हुई थी लूट : मामला 18 नवंबर 2025 को हुई हथियारबंद लूट की घटना से जुड़ा है। चकेशो गांव निवासी रत्नेश कुमार अपनी पत्नी प्रीति कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने मंगलसूत्र, कान की बाली, सोने की अंगूठी, चांदी का पायल, दो मोबाइल फोन, पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.