हाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Hajipur News: गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के तहत नगर परिषद महनार में शुक्रवार को सफाई मित्र एवं स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मियों,वाहन चालकों, स्वच्छता साथियों, सफाई निरीक्षक और सफाई पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नगर प्रशासन की ओर से पूर्व में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नगर की स्वच्छता में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वच्छता अभियान में प्ला...