हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: वैशाली जिले में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ महनार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण गांव में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना तथा महनार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्मैक के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

कार्रवाई की जानकरी कार्यवाही के दौरान 492.99 ग्राम स्मैक (कोटा), Rs.6 लाख 51 हजार 178 रुपए नकद, एक देसी पिस्तौल, दो मोटरसाइकिल, सोना-चांदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्मैक की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। शुक्रवार को महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने इस संबंध में मीडियाकर्मियों को बताया कि मंजय राय एवं धनंजय राय के घर में बड़े पैम...