Hajipur News: महनार में स्कूल मार्ग पर महीनों से जलजमाव की समस्या, छात्रों को हो रही परेशानी
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के जगदीश नगर चमरहरा गांव स्थित जगदीश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय चमरहरा जाने वाले रास्ते पर महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन कीचड़युक्त पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना और वापस घर लौटना पड़ता है। कुछ दिन पूर्व इसी विद्यालय परिसर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर लगाया गया था। उस दौरान स्वास्थ्य मंत्री समेत स्थानीय विधायक भी बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत किट का वितरण करने पहुंचे थे। उस समय भी विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा था। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई पहल नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.