Hajipur News: महनार में सर्पदंश से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, घर में कोहराम
हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत के अंतर्गत हरपुर गांव में विषैले सांप के डंसने से 09 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान हरपुर गांव निवासी जयप्रकाश पासवान की पुत्री नेहा कुमारी (9) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर बताया गया कि सोमवार की रात नेहा कुमारी अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे विषैले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। घर के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लेकर निकले। यह भी पढ़ें- Begusarai News: घर में सोये बच्चे की सर्पदंश से मौत परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचते, इससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.