Hajipur News: महनार में सती धाम मंदिर पर अष्टयाम यज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल
हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के अल्लीपुर हट्टा पंचायत के मोख्तारपुर स्थित सती धाम मंदिर परिसर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुईं। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। बताया जाता है कि वर्ष 1970 में संत सच्चिदानन्द स्वामी उर्फ नैया बाबा ने अष्टयाम यज्ञ की शुरुआत की थी। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। यज्ञ में श्रीराम जय राम जय जय राम, गौड़ी शंकर सीताराम की नामधुन गूंज रही है। आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। आयोजन को सफल बनाने में ध्रुव सिंह, नारायण सिंह, अमरेश सिंह, रत्नेश सिंह, सरोज कुमार, निखिल कुमार, रजनीश कुमार, अमन कुमार, भवेश कुमार एवं भोलू कुमार सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.