Hajipur News: महनार में सड़क किनारे मांस-मछली के कारोबार पर सख्ती, 14 दुकानें सील
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: महनार में सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से संचालित मांस, मुर्गा और मछली की दुकानों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में 14 दुकानों को सील किया गया, जबकि अन्य दुकानदारों को सड़क किनारे से हटाया गया। शांति समिति की बैठक में मुद्दा उठने के बाद नगर परिषद ने स्टेशन रोड स्थित मछली हाट परिसर को दुकानदारों के लिए चिह्नित किया है। परिषद ने परिसर का विस्तार कर इसे लीज पर लिया है। सभी संबंधित दुकानदारों को इसी परिसर में कारोबार करने का निर्देश दिया गया है। अभियान के दौरान प्रतिबंधित एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी कर करीब एक किलोग्राम प्लास्टिक बैग जब्त किया गया। नगर प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.