हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: महनार प्रखंड की अल्लीपुर हट्टा पंचायत के मोख्तारपुर वार्ड संख्या-3 में गुरुवार को गैस रिसाव के कारण तीन भाइयों के घरों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में कपड़े,अनाज, घरेलू उपयोग के सामान समेत अन्य कीमती सामग्री जलकर राख हो गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। बताया गया कि गृहस्वामी मिथिलेश साह की मौत घटना से महज दो दिन पहले हुई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: आठ घर जले, लाखों की संपत्ति राखघटना के दौरान स्थिति गुरुवार को उनके श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन तब ...