Hajipur News: महनार में विधायक की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़
हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: महनार नगर परिषद क्षेत्र के जायसवाल धर्मशाला में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महनार विधायक सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे। लोगों ने सड़क, नाला, जलजमाव, बिजली, पेयजल, राशन, पेंशन, आवास समेत अन्य जनहित के मामले रखे। विधायक ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। कई मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए उन्होंने मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों को आम लोगों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने और पात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.