Hajipur News: महनार में विद्यालय की सीढ़ी से गिरकर सातवीं का छात्र गंभीर रूप से घायल
हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक में टिफिन के दौरान सातवीं कक्षा का छात्र सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। हादसे में छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया,जबकि सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल छात्र की पहचान महनार नगर वार्ड 16 निवासी अखिलेश साह के पुत्र देवराज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि टिफिन के समय छात्र खेल रहा था। इसी दौरान सीढ़ी से उतरने के क्रम में वह गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने तत्काल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिन्हा ने बताया कि छात्र के सिर में चोट लगी है और हाथ में फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। विद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.