Hajipur News: महनार में राजकीय गणिनाथ महोत्सव की तैयारी तेज,एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण
हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: महनार के हसनपुर पलवैया धाम में चार सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राजकीय गणिनाथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एसडीओ अंकित कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने मंदिर परिसर,मंदिर की छत और समीप स्थित धर्मशाला का निरीक्षण किया। धर्मशाला में शौचालय, पानी की टंकी, बिजली की वायरिंग समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीओ ने गंगा घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीओ प्रदीप कुमार को घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.