हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: महनार । सं.सू. महनार बाजार का मदन चौक रविवार की शाम अचानक लोगों की भीड़ से घिर गया। करीब साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच एक युवती को अपने साथ ले जाने को लेकर दो युवकों के बीच बहस होने लगी। कुछ ही देर में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और युवती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मदन चौक पर पहुंचने लगे।

भीड़ और जाम की स्थिति देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक युवक ने बताया जीजा, दूसरे ने बताया गर्लफ्रेंड युवती के साथ दो युवक मौजूद थे। इनमें एक युवक खुद को युवती का जीजा बता रहा था। वहीं, दूसरा युवक युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए उसके साथ चलने की बात कह रहा था। दूसरी ओर, युवती कथित तौर पर उसके साथ जाने से इनकार कर रही थी और अपने जीजा के साथ जाने की बात कह रही थी। इसी बात क...