हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महनार के मदन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों तथा वाहनों के वैध कागजात की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का चालान वसूला गया। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जांच अभियान में 79 वाहनों पर लगा जुर्माना अभियान के दौरान माइकिंग के माध्यम से ...