Hajipur News: महनार में मालभोग केला की वैज्ञानिक खेती पर किसानों को मिला प्रशिक्षण
हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: लावापुर महनार पंचायत भवन में रूडसेट संस्थान,हाजीपुर एवं जलेबिया जगदीश बुद्ध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मालभोग केला की वैज्ञानिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को उन्नत पौध सामग्री के चयन, खेत की तैयारी, पौधों की दूरी, पोषक तत्व प्रबंधन, ड्रिप सिंचाई, फर्टिगेशन, रोग-कीट नियंत्रण, घौद प्रबंधन तथा कटाई के बाद ग्रेडिंग व पैकेजिंग की जानकारी दी गई। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि वैशाली में केले की खेती की अपार संभावनाएं हैं। वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर किसान उत्पादन के साथ आय भी बढ़ा सकते हैं। रूडसेट संस्थान,हाजीपुर के निदेशक अनुज कुमार ने कहा कि किसान उत्पादन के साथ उद्यमिता पर ध्यान दें। ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और विपणन से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.