Hajipur News: महनार में बोलेरो के गुप्त तहखाने से मिली 179 लीटर शराब, एक गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महनार और देसरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पिछले दो दिनों में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया,जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को जब्त किया गया है। गुरुवार को महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर बॉर्डर के समीप गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान बोलेरो में बने गुप्त तहखाने से 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 179 लीटर है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। फरार कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, देसरी थाना क्षेत्र में तीन अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.