हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: महनार। सं.सू. महनार नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू के बल पर एक व्यक्ति से 26 हजार रुपए लूट लिए। घटना थाना मोड़ से उत्तर संत जोसेफ हाईस्कूल के समीप की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने महनार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना का विवरण नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 15 टांडा चौरी निवासी रामकृपाल महतो ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की महनार शाखा से 26 हजार रुपये की निकासी की थी। इसके बाद वह साइकिल से रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना मोड़ से उत्तर जाने वाली गली में दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों द्वारा धमकी पीड़ित के अनुसार दोनों बदमाशों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जेब में रख...