हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: महनार के हसनपुर गुर्दा स्थित बाबा गणिनाथ प्राचीन देवस्थान धर्मपुर राज,पलवैया में 4-5 सितंबर को होने वाले बाबा गणिनाथ की वार्षिक जयंती सह मेला के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश राय पंडा ने की। बैठक में मंदिर समिति के पंडा एवं धाम निवासी शामिल हुए। दिनेश राय ने बताया कि इस वर्ष समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें पेयजल की समुचित व्यवस्था, चलंत शौचालय, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, गंगा घाट पर नाव के साथ एनडीआरएफ टीम की उपलब्धता, खाली जगहों को चिह्नित कर पंडाल निर्माण तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था प्रमुख रही। आयोजन को...