हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: बाढ़ के बीच नौनिहालों की शिक्षा और स्वास्थ्य प्रभावित न हो, इसे लेकर समेकित बाल विकास परियोजना की ओर से पहल की गई है। महनार प्रखंड के चमरहरा स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे बच्चों के लिए शिविर स्थल पर ही अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू कराया गया है। बताया गया कि राहत शिविर में 100 से अधिक बच्चे रह रहे हैं। इनमें दर्जनों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र जाने की उम्र के हैं। ऐसे बच्चों को शिविर से बाहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से वहीं अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया गया है। यहां बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा है। अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में आंगनबाड़ी सेविका आराधना कुमारी, मधु कुमारी और सहायिका कवि...