Hajipur News: महनार में बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: महनार प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गोरीगामा पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से करीब 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथपुर निवासी सुरेश सहनी,पिता स्व. जुगेश्वर सहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेश सहनी बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे लेकर महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार और चिकित्सा कर्मी अब्दुल रियाज शेख ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- धावा नदी में डूबने से हुई मजदूर की मौत, पेज 3 लीड अस्पताल पहुंचने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.