हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए महनार प्रखंड में बांधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को अल्लीपुर हट्टा पंचायत में बांध पर उगे जंगल-झाड़ और झाड़-झंखाड़ की सफाई शुरू कराई गई। मजदूरों ने बांध पर फैली घनी झाड़ियों और वनस्पतियों को काटकर हटाया। सफाई कार्य का सीओ प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया अनिल कुमार साह भी मौजूद रहे। सीओ ने बांध की स्थिति का जायजा लेते हुए सफाई कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बांध पर उगे जंगल-झाड़ के कारण निरीक्षण और निगरानी में परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित सफाई के बाद बांध की निगरानी आसान होगी। बताया गया कि दो दिन पूर्व एसडीओ अंकित क...