Hajipur News: महनार में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात समेत सामान चोरी
हाजीपुर, सितम्बर 24 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव में महनार रोड रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज से थोड़ी दूरी पर उत्तर दिशा स्थित एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर सीढ़ी रूम का करकट हटाकर घर में दाखिल हुए और सभी कमरों के दरवाजे तोड़कर पेटी, ट्रंक व गोदरेज खंगाल डाले। जानकारी के अनुसार सुनील साह,पिता स्व.त्रिवेणी साह, अपने ससुर के निधन पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार सुबह घर से बाहर गए थे। उन्होंने घर की रखवाली के लिए अपने पुत्र को छोड़ा था,लेकिन पुत्र स्टेशन के दक्षिण स्थित पुराने घर में सोने चला गया। इसी दौरान शाम से पूरी रात हुई बारिश के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह पुत्र घर पहुंचा तो सभी कमरों के दरवाजे टूटे मिले। पेटी, ट्रंक व गोदरेज तोड़कर सोने-चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.