Hajipur News: महनार में पूजा पंडालों की सुरक्षा जांच, अग्निशमन टीम ने दिए निर्देश
हाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Hajipur News: दुर्गापूजा एवं नवरात्र महापर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रही है। महनार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम नगर परिषद महनार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों को अग्निसुरक्षा के मानकों की जानकारी दे रही है। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई कम से कम तीन मीटर होनी चाहिए। पंडाल के चारों ओर चार से पांच मीटर खुला स्थान रखना जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। बिजली की लाइन के नीचे पंडाल नहीं बनाने और रेलवे लाइन, विद्युत सब स्टेशन, चिमनी या भट्ठा से कम से कम 15 मीटर की दूरी रखने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.