Hajipur News: महनार में पुलिया निर्माण के बाद बढ़ी परेशानी,थाना मोड़ से अंबेडकर चौक तक रोज लग रहा जाम
हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर थाना मोड़ से अंबेडकर चौक तक इन दिनों लगातार जाम लगने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह विद्यालय खुलने और दोपहर छुट्टी के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम में स्कूली बसों, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और अन्य छोटे-बड़े वाहन लंबे समय तक फंसे रहते हैं, जिससे बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंबेडकर चौक के समीप पुलिया निर्माण का कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क किनारे निर्माण सामग्री और मिट्टी का ढेर अब तक नहीं हटाया गया है।
यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। आमने-सामने से वाहनों के आने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.