हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर पंचायत के भरहो गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिला और उसके पति को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया,जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में दंपती को पीटा, प्राथमिकी दर्जघायल महिला का बयान अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने घायल महिला पिंकी देवी,पति जयनाथ प्रसाद,निवासी वार्ड संख्या-8, भरहो गांव का फर्द बयान दर्ज किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अपने घर का प्लास्टर करवा रही थीं। इसी दौरान उनके पट्टीदार चंदेश्वर साह, नंदेश्वर साह, शिवचन्द्र साह, प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, द...