हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के गायब होने की बात फैलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को बेहोशी की हालत में बरामद किया और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा।

घटना का विवरण पीड़िता की दादी के अनुसार, किशोरी घर से दूध लाने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी। आसपास खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो महनार थाना और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। होश में आने पर लड़की ने पहले लगाए गंभीर आरोप, फिर बयान बदल दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में घर से कुछ ही दूरी पर किशोरी को बेहोशी की हालत में बरामद किया। तत्काल उसे इलाज के लिए हाज...