Hajipur News: महनार में तीन फरार आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस
हाजीपुर, जुलाई 12 -- Hajipur News: महनार थाना पुलिस ने रविवार को फरार चल रहे तीन आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर कुर्की-जब्ती की। एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपितों के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश के आलोक में विधि-सम्मत कार्रवाई पूरी की।
आरोपियों की जानकारी एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महनार के टांडा चौरी वार्ड संख्या-14 निवासी डकैती एवं हत्या मामले (एसटीआर-346ए/89) के फरार आरोपी मुनेश्वर सिंह के घर कुर्की-जब्ती की गई। यह मामला करीब 37 वर्ष पुराना है और आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसके घर की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की गई।
अन्य आरोपी इसके अलावा महनार नगर के टांडा चौरी वार्ड संख्या-16 निवासी जीआर-36/25 के आरोपी मंजीत सिंह तथा जीआर-5134/18 के आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.